पटना ग्रामीण: बिहार कैबिनेट विस्तार में पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल, भाजपा कार्यालय में हुई बैठक
7 मई को बिहार कैबिनेट का विस्तार होगा और गांधी मैदान में तमाम मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। वहीं इसे लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे भाजपा कार्यालय में विधायक, MLC और पार्टी के नेताओं की बैठक आयोजित की गई।