प्रतापपुर: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में डीसी रवि आनंद ने विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने भूमि विवाद, स्वास्थ्य, आवास, राशन कार्ड, शिक्षा व तालाब से जुड़े मामले रखे। डीसी ने हर आवेदन का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता से त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। देवरिया, ऊंटा मोर के दिव्यांग विकास कुमार सिंह ने बताया कि पें