बदायूं: मीरा सराय गांव के गिहार बस्ती में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया
Budaun, Budaun | Jul 14, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मीरा सराय गांव गिहार बस्ती में 25 वर्षीय बबली पत्नी बबलू ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बबली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बबली ने बताया कि उसका परिवार के लोगों से झगड़ा हो गया था।