डूंगला: चित्तौड़गढ़: शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों में पात्रों को शत-प्रतिशत लाभ देने के दिए गए निर्देश
चित्तौड़गढ़। उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने गुरुवार को डूंगला की मोरवन ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर और निंबाहेड़ा में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी रूप से मिले।