लखीसराय: बड़हिया में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
लखीसराय के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बड़हिया नगर व प्रखंड के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर कड़े निर्देश दिए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर जोर दिया है।