शाहगंज: गुलरा अग्निकांड के पीड़ितों से विधायक रमेश सिंह ने की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
खुटहन क्षेत्र की ग्रामसभा गुलरा में हुए अग्निकांड के बाद विधायक रमेश सिंह ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राजेश निषाद के घर पहुंचकर आग से हुई क्षति का जायजा लिया और परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।