ललितपुर: मड़वारी निवासी प्रेमी जोड़े ने स्वयं की मर्जी से मंदिर में शादी रचाई, परिजनों से जताई खतरे की आशंका, वीडियो वायरल
शनिवार दोपहर करीबन 2:00 से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो में ग्राम मड़वारी निवासी एक प्रेमी जोड़े ने अपने परिजनों की इच्छा के विरुद्ध मंदिर में शादी रचाते हुए परिजनों से ही खतरे की आशंका जताई है। उन्होंने उक्त मामले में महिला थाना एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।