पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने सट्टे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 374800 रुपये की सट्टा रकम सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ₹374800 सट्टा रकम, तीन एंड्राइड मोबाइल फोन एवं लाखों रुपए का हिसाब किताब, डायरिया, कैलकुलेटर, सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने आज आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है।