कोंच: उत्क्रमित हाई स्कूल कराई में मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रों का सम्मान, अंकुश बना विद्यालय टॉपर
Konch, Gaya | Apr 4, 2026 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कराई में शनिवार को मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रखंड प्रभारी डॉ. रामाशीष कुमार शामिल हुए। समारोह में विद्यालय के टॉपर छात्र अंकुश कुमार (454 अंक), पिता रोहित कुमार, ग्राम मंझियावां को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।