औराई: औराई में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बाद पसरा सन्नाटा, सभी निजी अस्पताल के संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर हुए फरार
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बाद रविवार सुबह 11 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को अस्पताल व अल्ट्रासाउंड केंद्र की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा औराई बाजार स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र का जांच किया था।