चौरी चौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सुजीत साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को रात 8:00 बजे मैं अपने बड़ी मम्मी के घर जा रहा था तभी रास्ते में अंकित पुत्र ज्ञानपथ व पंकज पुत्र अज्ञात अपने दोस्तों के साथ आए या मुझे मारने पीटने लगे जिससे मुझे सर में गंभीर चोटें आई है जाते समय मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं।