बिंदकी: कोरवा गांव के समीप एक आम के बगीचे में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेजा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कोरवा गांव के समीप रसीद हाजी के आम के बगीचे में रविवार की दोपहर 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 50 वर्ष का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। जब शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। यदि 72 घंटे तक शिनाख्त नहीं हुई शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।