खानपुर: पूर्व CM वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह पहुंचे खानपुर क्षेत्र के मऊ बोरदा गांव, मऊ महल में कर रहे हैं पूजा-अर्चना
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह आज सोमवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग खानपुर क्षेत्र के मऊ बोरदा गाँव में पहुंचे मऊ महल में सांसद दुष्यंत सिंह राजे द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है इसके पश्चात राजे द्वारा दुष्यंत सिंह की पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा का आगाज हरी झंडी दिखाकर राजपुरा गाँव से किया जाएगा। इस दौरान कई भाजपा नेता मौजूद रहे ।