गोरखपुर: हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक अभियुक्त को शाहपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्तों द्वारा पुरानी रंजिश व निर्माण कार्य को लेकर वादिनी व वादिनी के पति के ऊपर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी व धारदार हथियार से सर पर वार कर देने से जिससे वादिनी गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। इस संबंध में शाहपुर थाने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया जिनमें शाहपुर पुलिस द्वारा करणराज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है।