गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर के CRC सेंटर पर सदर सांसद ने 100 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण
100 दिव्यांगो को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरण वितरण किया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सीआरसी केंद्र पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि दिव्यांगों को केंद्र सरकार द्वारा मुखिया कराए गए मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नहीं विकलांगों को दिव्यांग शब्द दिया था। सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है।