गोरखपुर: कैंट पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को यूनिवर्सिटी के पास से किया गिरफ्तार।
19 जून को सड़क दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति को आकाश पासवान व प्रदुमन पासवान ने लोहे की रॉड व बुलेट की चेन से मार कर अधमरा कर दिया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज आरोपियों उनकी तलाश शुरू कर दी थी। आज इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल की चैन भी बरामद कर ली गई है।