गोरखपुर: पेपर लीक के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
समाजवादी छात्र सभा महानगर गोरखपुर के नेतृत्व में गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से पदयात्रा करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक सभी कार्यकर्ता पहुंचे, उन्होंने राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष अनूप यादव ने कहा कि जब से यह सरकार शासन सत्ता में आई है तब से हर पेपर लीक हो रहा है।