बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने उत्कृष्ट कार्य के लिए बैंक अधिकारियों और शाखा प्रबंधकों को सम्मानित किया
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के अध्यक्षता में जिला समन्वयक समिति की बैठक संपन्न हुई इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा 21 बैंक अधिकारियों व शाखा प्रबंधकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए यह जानकारी गुरुवार शाम को डीआईओ ने दी।