लोहंडीगुडा: पुसपाल घाट में कंक्रीट से भरा हाइवा पलटा, चालक सहित तीन घायल, सीआरपीएफ की तत्परता से बची जान
पुसपाल घाट में शुक्रवार की सुबह 10 बजे एक हाइवा गाड़ी अचानक घाट में पलट गई। इस घटना में चालक व दो अन्य ग्रामीण भी घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही सीआरपीएफ जवानों ने बिना देर किए घायलों को बाहर निकालते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।