अनूपपुर: प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होगा विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार
अनूपपुर। मध्यप्रदेश में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी अधिनियम लागू होगा। इसके लागू होने के बाद मनरेगा की जगह ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिन का रोजगार मिलेगा,अधिनियम के तहत समय पर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता तथा मजदूरी का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में किया जाएगा।