पिपरई: पिपरई थाना क्षेत्र में दिव्यांग व्यापारी से ₹1.5 लाख की डकैती का खुलासा, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार
पिपरई थाना क्षेत्र में दिव्यांग व्यापारी से हुई 1 लाख 55 हजार 500 रुपये की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को शाम लगभग पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब 10-10 हजार के दो शेष इनामी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।