सूरजगढ़: निस्ता गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट, दोनों पक्ष के छह अभियुक्त गिरफ्तार
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में शुक्रवार पूर्वाह्न 5:30 बजे आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हुई. मामले में दोनों ही पक्ष द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है पुलिस नेतृत्व कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के चार तथा दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार अपराह्न 5 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.