चांदवा: ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत से निर्माण कार्य में अनियमितता: विनोद उरांव, जीप सदस्य
सदर थाना क्षेत्र लातेहार के आरागुंडी पंचायत अंतर्गत पतरातू गांव में आईटीडीए विभाग की ओर से लगभग 22 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे देवस्थल बाउंड्री निर्माण कार्य में जिप सदस्य विनोद उरांव ने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे निरीक्षण किया। इस दौरान गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है।