जहां-जहां यू-टर्न, अंधे मोड़, ढलान अथवा दुर्घटना की संभावना वाले स्थान हैं, वहां दोनों ओर स्पष्ट संकेतक लगाए जाएं, ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क होकर गति नियंत्रित कर सकें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके- कलेक्टर श्री यादव
===
जिले के सभी मार्गो पर साइन बोर्ड लगवाना सभी एजेंसी सुनिश्चित करें- पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि
==
जिले के 14 ब्लैक स्पॉट सात दिन में होंगे सुरक्षित, सड़क हादसे रोकने के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दिए सख्त निर्देश
==
अतिक्रमण हटाने, संकेतक लगाने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने और पीएम राहत योजना से दुर्घटना पीड़ितों का इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश
==
कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
==
लोगों का जीवन अमूल्य है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में सर्वाधिक दुर्घटनाओं वाले 14 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, अंधे मोड़ों पर चेतावनी संकेत तथा अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय सात दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं, जहां-जहां यू-टर्न, अंधे मोड़, ढलान अथवा दुर्घटना की संभावना वाले स्थान हैं, वहां दोनों ओर स्पष्ट संकेतक लगाए जाएं, ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क होकर गति नियंत्रित कर सकें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस आशय की बात कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कही। बैठक में जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री यादव ने बैठक में सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण को भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण मानते हुए नगरीय निकायों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होने सीएमओ से कहा सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों को हटाकर उन्हें निर्धारित सब्जी मंडी, फल मंडी एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर व्यवस्थित किया जाए। साथ ही अतिक्रमण हटाने के बाद कम से कम एक सप्ताह तक नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। निर्धारित स्थलों पर साफ-सफाई, सूचना बोर्ड एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होने बताया जून माह में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अप्रैल की तुलना में कम हुई है, जो प्रशासनिक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा लक्ष्य दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
कलेक्टर श्री यादव ने बैठक में विशेष रूप से तेंदूखेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र को सबसे अधिक दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र बताया गया। उन्होने कहा समीक्षा में सामने आया कि वहां कई स्थानों पर संकेतकों का अभाव है तथा मोड़ों के पास पेड़ों के कारण दृश्यता प्रभावित होती है। इसके चलते कई गंभीर दुर्घटनाएं एवं ट्रकों के पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर तत्काल संकेतक लगाए जाएं। उन्होंने कहा इस प्रकार के छोटे कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1.50 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि दुर्घटना पीड़ितों का उपचार आयुष्मान योजना के बजाय प्राथमिकता से प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रावधानों के तहत कराया जाए, ताकि अन्य उपचारों के लिए आयुष्मान योजना का लाभ सुरक्षित रह सके।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है, जहां-जहां की सड़को की समस्या बताई गई है, उस पर संबंधित एजेंसी काम कर आगामी बैठक में पालन प्रतिवेदन और फोटोग्राफस सहित आयें। उन्होने कहा बटियागढ़ क्षेत्र के उल्लेखित क्षेत्र में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्तिच की जायें। पुलिस अधीक्षक ने कहा जबलपुर-तेंदूखेड़ा मार्ग पर शार्ट टर्म पर त्वरित रूप से साइन बोर्ड जहां आवश्यक है, लगाये जायें।
उन्होने कहा जिले के सभी मार्गो पर साइन बोर्ड लगवाना सभी एजेंसी सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने पीएम राहत योजना पर चर्चा करते हुए मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी से कहा सभी अस्पतालो की आई.डी जनरेट कर योजना का लाभ संबंधितो को मिले सुनिश्चित किया जायें। प्रधानमंत्री राहवीर योजना के संबंध में प्रचार प्रसार करने और पात्रो को लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
62 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026