सागर नगर: कलेक्ट्रेट गेट क्रमांक-2 के सामने दुर्घटना मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, घायल के चाचा ने जनसुनवाई में की शिकायत
6 सितंबर को सुबह 11:00 कलेक्ट्रेट गेट क्रमांक -2 के सामने ई रिक्शा और बाइक में टक्कर हुई थी जिसमें महक राय घायल हुई थी। महक की हाथ की हड्डी टूट गई है। एक्सीडेंट के बाद ई रिक्शा चालक भाग गया और पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही जिसको लेकर महक के चाचा चंदन राय ने मंगलवार दोपहर 12:00 कलेक्ट जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की है।