सागर नगर: सागर: सागररोदय तीर्थ के पंजीयन और 2 दुकानें तोड़ने को लेकर पीड़ित रूपेश सोनी ने की पत्रकार वार्ता
निजी होटल में सोमवार को 3 बजे पत्रकारवार्ता करने वाले रूपेश सोनी की ओर से अधिवक्ता रामगोपाल उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने अपने पक्षकार के माध्यम से सागरोदय तीर्थ के पंजीयन को न्यायालय में चुनौती दी है। जिसमें व्यवहार न्यायालय ने प्रथम दृष्टया सही मानते हुए मामले को संज्ञान में लिया है।न्यायालय द्वारा ट्रस्ट के सदस्यों को नोटिस जारी किया ।