हेरहंज: अफीम की खेती रोकने के लिए पुलिस ने ईनातु और डोरांग ग्राम में चलाया जागरूकता अभियान
लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में अफीम की खेती को पूरी तरह रोकने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत गुरुवार दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे के बीच हेरहंज थाना अंतर्गत ग्राम ईनातु,डोरांग ग्राम के स्थानीय लोगों के बीच जाकर अवैध अफीम की खेती नही करने तथा इससे पड़ने वाले दुष्प्रभाव,नुकसान एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी।