स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद मे विभिन्न ग्रामों में सम्पन्न हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
आगामी जुलाई माह में हरिदासपुर प्रखंड स्लीमनाबाद में बजरंग दल के नेतृत्व में आयोजित होने वाले विशाल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा लगातार ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं इसी क्रम में आज रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम धनवाही, धरवारा मटवारा सहित विभिन्न ग्रामों में बैठकें सम्पन्न हुईं