सरदारशहर: भगवान के घर में चोरी: इच्छापूर्ण टंकी बालाजी मंदिर से लाखों के छत्र चोरी, CCTV में कैद वारदात
इच्छापूर्ण टंकी बालाजी मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया। रात के समय मंदिर से लाखों रुपये कीमत के चांदी के छत्र चोरी हो गए। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक चोरी करता नजर आ रहा है। सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।