राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च
छात्रों की न्यायोचित मांगों के समर्थन एवं उनके साथ हो रहे कथित अन्याय और अत्याचार के विरोध में संसद परिसर में धरने पर बैठे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में सिहावल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहरी के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकालकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है और जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का प्रयास है।
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि छात्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए तथा विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
#Sidhi