गुना नगर: कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के 8 साल पुराने मामले में 2018 से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी पकड़ा है। 13 मई को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2018 में आरोपी फिरोज खान निवासी हड्डीमिल गुना पर अवैध शराब तस्करी में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज था। न्यायालय की कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 12 मई को 2018 से फरार आरोपी फिरोज खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।