अशोक नगर: जैन मुनि पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला गरमाया, फरार आरोपियों पर अशोकनगर पुलिस ने इनाम घोषित कुर्की की कार्रवाई तेज
अशोकनगर में जैन मुनिश्री सुधासागर जी महाराज पर व्हाट्सएप के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में फरार तीन आरोपियों डॉ. रेखा जैन, समीर जैन और राहुल जैन पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सागर, दमोह, जबलपुर, नागपुर और ललितपुर सहित कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।