कर्वी: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर भालू ने किया हमला, एक महिला गंभीर घायल होकर जिला अस्पताल रेफर
चित्रकूट टाइगर रिजर्व की मारकुंडी रेंज में मंगलवार सुबह 9 तेंदूपत्ता तोड़ने गई लीला रावत पर मादा भालू ने हमला कर दिया। साथ की महिलाओं ने साहस दिखाकर भालू को भगाया, लेकिन दोबारा हमले में लीला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी मानिकपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।