कासगंज: नगला नरायण में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, इलाज के लिए कासगंज जिला अस्पताल से अलीगढ़ किया गया रेफर
यह घटना गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के नगला नारायण गांव में हुई। घायल युवक की पहचान विजितेंद्र पुत्र अतर सिंह के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी है। उसे माथे पर गोली लगी है।गोली मारने का आरोप गांव के ही जगमोहन और दो अन्य लोगों पर लगा है। युवक को इलाज़ के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी शुक्रवार रात 10 बजे मिली।