कोल: थाना सासनी गेट में पूर्व महापौर के बिगड़े बोल, दरोगा को कहा- तमीज़ सीख लो 'नौकरी करने की', वीडियो वायरल
Koil, Aligarh | Apr 4, 2026 थाना सासनी गेट में बैठकर पूर्व महापौर शकुंतला भारती के बिगड़े बोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाने में थाना प्रभारी के सामने बैठकर पूर्व महापौर ने थाना प्रभारी से पूछा। यही मनोज जी हैं, इसके बाद दरोगा को कहा तमीज़ सीख लो नॉकरी करने की। इस दौरान दरोगा शांतिपूर्ण तरीके से पूर्व महापौर की बदसलूकी को सहते रहे और थाना प्रभारी बैठे सुनते रहे।