ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस द्वारा हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के मामले में सीओ सलोन ने दिया बयान
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बसवई मजरे कमालपुर गाँव में बीते दिनों हुई मारपीट में घायल रामदीन नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी।मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे राजकुमार की तहरीर पर मृतक की बहू नीलम व उसके भाई राकेश,के अलावा भतीजे लारेंस, प्रिंस समेत कुल आठ के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों के मामले में सीओ सलोन यादवेंद्र पाल सिंह ने बयान दिया।