रायबरेली: सीतापुर में पत्रकार की हत्या का हुआ विरोध, रायबरेली के मीडिया कर्मियों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर निकाला कैंडल मार्च
10 मार्च सोमवार शाम 5 बजे रायबरेली शहर के मीडिया कर्मियों के द्वारा,सीतापुर मे हुई पत्रकार की निर्मम हत्या के दोषियों पर कार्यवाही तथा पत्रकार सुरक्षा को लेकर मांग की गई है। तथा मृतक के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की गई है। सभी पत्रकारों ने देश भर के पत्रकारों की सुरक्षा का सवाल उठाया है।तथा कैंडल मार्च निकाला गया।