रायबरेली: सेहंगों पूरब गांव में बीते माह युवक की हत्या के मामले में थाने से सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत
बछरावां थानाक्षेत्र के,सेहंगों पूरब गांव में,बीते माह एक युवक की हुई हत्या के मामले में,सोमवार को मृतक के परिजनों ने, एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है। और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ितों ने बताया है।कि थाने में मामले की शिकायत की गई थी।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।जबकि आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी।