रायबरेली: हिमाचलगंज निवासी भट्ठा मजदूर की भठिंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत,हिमाचलगंज के रहने वाले भट्ठा मजदूर की,संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूरी करते समय हुई मौत के मामले में,सोमवार को मृतक के परिजनों ने, भटिंडा से मजदूर का,शव पहुंचते ही हंगामा कर दिया और नारेबाजी करने लगे,घटना की जानकारी पर,पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।पुलिस ने बताया है कि मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है।