रामपुर: मोदीपुर में कल होने वाले धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर ASP ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया
Rampur, Rampur | Jan 1, 2025 बुधवार रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध कथा वाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धरेंद्र कृष्णा शास्त्री कल रामपुर में आगमन करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले में भक्तों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। उनकी कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने जाएंगे। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।