रामपुर: पसियापूरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल किया, अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jan 1, 2025 पसियापुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार 8:00 बजे की है। घायल साइकिल सवार युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। घायल साइकिल सवार युवक के एक साथी ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इलाज जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घायल के एक साथी ने घटना की जानकारी मीडिया को दी।