सीबीएसई द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्रबंधन ने इस वर्ष के सभी टॉपरों का स्कूल में माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर भव्य स्वागत किया। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सीबीएसई के घोषित परिणाम में कक्षा 10 और कक्षा 12 के चौरीचौरा टॉपर वर्टेक्स के बच्चे ही रहे।