सिंगरौली: जबलपुर में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, पांच लाख का सामान जलकर राख, सीसीटीवी में एक युवक कैद
वैढ़न विन्ध्यनगर मार्ग पर संचालित जबलपुर फर्नीचर की दुकान में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात आग लग गयी जिसमें दुकान में रखे फर्नीचर सहित लकड़ी की सामग्री लगभग 5 लाख से ज्यादा का जलकर नष्ट हो गयी। इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज रविवार को वायरल हुआ है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर छानबीन कर रही है।