भागलपुर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया सभा स्थल व नमामि गंगे घाटों का निरीक्षण
भागलपुर। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी भागलपुर अलंकृता पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने सभा स्थल तथा सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल पर चल रही तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, आमजन के आवागमन समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा नमामि गंगे घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं के आवागमन की तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
#Bhagalpur #BhagalpurPolice #BiharPolice #Sultanganj #NamamiGange #Bihar
Amarpur, Banka | Aug 23, 2026