नकुड: दौलतपुर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, कई लोग हुए घायल
गंगोह के दौलतपुर के जंगल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लीला पुत्र मकसूद और उस्मान पुत्र सम्मा पक्ष के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। घटना के दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।