इटकी: इटकी में सड़क हादसा: NH-43 पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, राखी बांध लौट रहे मां-बाप और मासूम बेटा घायल
Itki, Ranchi | Aug 30, 2026 इटकी थाना क्षेत्र के पलमा गांव के समीप एनएच-43 पर रविवार दोपहर एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अखरा टोली निवासी फगनी उरांव, उनके पति चरकु उरांव और दूधमुंहा बेटा प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला मायके से राखी बंधवाकर लौट रही थी। सूचना मिलते ही एएसआई सुनील मुर्मू ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घायलों को बेड़ो अस्पताल भिजवाया,ऑटो जब्त