गोरखपुर: मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन चुकी है, जाति भावनाओं को भड़का कर वोट लेना चाहती हैं
पशुधन एवं दुग्ध विकास उत्पादन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है।यह जाति भावनाओं को भड़काकर वोट लेने की कोशिश में है।उत्तर प्रदेश की जनता जातिवाद से निकल चुकी है।उत्तर प्रदेश की जनता विकास चाहती है।विनाश नहीं।इस समय प्रदेश मे चौमुखी विकास हो रहा है।आज गांव के लोग भी कहने लगे हैं कि योगी सरकार में गुंडे अपनी जगह पहुच चुके है।