बोध गया: IIM बोधगया में 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 579 छात्र सम्मानित, NSE के प्रबंध निदेशक शामिल हुए
बोधगया के IIM में 8वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे 579 छात्रों को डिग्रियां दी गई।समारोह में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान मुख्य अतिथि और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार शामिल हुए।