करगहर में 16 दिवसीय अभियान के तहत रविवार को करीब 2 बजे डिजिटल हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समृद्धि संस्था के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के खिलाफ बढ़ते डिजिटल हिंसा के मामलों पर समुदाय को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित रहने के उपाय बताना था। कार्यक्रम में ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर बुलिंग, फर्जी