कुरावली: कुरावली में महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत घिरोर रोड स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली में पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर छात्राओं को पंपलेट वितरित किए गए तथा लघु फिल्म दिखाकर उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।